भदोही, दिसम्बर 14 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा बीडा कालोनी स्थित जैन मंदिर में रविवार को मारवाड़ी समाज की ओर से जन्म कल्याण महोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रभु की पूजा करने के बाद मौजूद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। पौस बदि दशम रविवार को पार्श्वनाथ भगवान जन्म कल्याणक दिवस के रूप में मनाया गया। दिन में 11 बजे पंच कल्याणक पूजा तथा उसके बाद स्वधर्मी वात्सल्य हुआ। मारवाड़ी समाज के लोगों ने भगवान को नमन किया। महिलाओं एवं पुरुषों ने पूजा पढ़ी और भजन गया। इस मौके पर आरके बोथरा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...