बदायूं, जनवरी 9 -- बिल्सी। पद्मांचल जैन मंदिर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को 75 कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि सक्षम वर्ग को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इस प्रकार के सेवा कार्यों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...