लखनऊ, दिसम्बर 7 -- आशियान स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर के दो दिवसीय 24वें स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन रविवार को जैन महिला मंडल द्वारा चांदी की 64 चंवर मुख्य वेदी पर चढ़ाई गई। वहीं भगवान का अभिषेक और शांतिधारा हुई। इस अवसर पर भगवान महावीर विधान का आयोजन पंडित राजीव जैन के मंत्रोच्चार द्वारा सम्पन्न हुआ। आशियान जैन मंदिर में 1000वर्ष पुरानी भगवान की प्रतिमा उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ अभय कुमार जैन ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन मंदिर आशियाना की स्थापना आठ दिसम्बर 2002 को आचार्य भरत सागर के सानिध्य में हुई थी। मंदिर में मैनपुरी के आलीपुर खेड़े से लायी गयी 11 तीर्थंकर प्रतिमायें सन 2009 में पंचकल्याणक के समय विराजमान की गयी थी। इनमें से एक प्रतिमा लगभग 1000 वर्ष प्राचीन है। मंदिर में अति प्राचीन हस्तलिखित शास्त्रों क...