नवादा, सितम्बर 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्वराज पर्युषण के समापन के बाद जैन धर्मावलंबियों ने क्षमावाणी पर्व का आयोजन कर विगत में हुये भूलों के लिए जिनेंद्र प्रभु के साथ ही एक-दूसरे से क्षमायाचना की। इस अवसर पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के प्रथम शिष्य श्री गौतम गणधर स्वामी की निर्वाण भूमि श्री गुणावां जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र के साथ ही स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों ने दैनिक अभिषेक, शांति धारा व पूजन आदि के पश्चात क्षमावाणी पूजन किया एवं विगत में हुये भूलों के लिए सर्वप्रथम जिनेंद्र प्रभु से क्षमायाचना की। इसके बाद समाज के लोगों ने अपने सभी प्रत्यक्ष व परोक्ष भूलों के लिए एक दूसरे से क्षमायाचना की। क्षमावाणी पर्व के दौरान क्षमायाचना करने वालों में जैन समाज के प्रतिनिधियों में शामिल सुषमा जैन, द...