शामली, दिसम्बर 2 -- जलालाबाद के प्रसिद्ध जैन तीर्थ मे मंगलवार को एक साई आधा दर्जन जन मुनियो का मंगल प्रवेश हुआ जिनके द्वारा भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर श्रद्धालुओ को आर्शीवचन देकर धर्म के मार्ग का अनुषरण करने का संदेष दिया। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में पूज्य संघरत्न,संघसेतु, उपाध्याय प्रवर, रविन्द्र मुनि जी महाराज , हेमकुल दिवाकर ऋषभ मुनि महाराज, मधुर व्याख्यानी पुनीत मुनि महाराज व विद्याभिलाषी अर्हम मुनि महाराज का मंगल आगमन हुआ प्रबन्ध समिति द्वारा सभी मुनियो का श्रद्धा के साथ स्वागत कर चरण वन्दना की । भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई जिसके बाद मन्दिर प्रांगण मे जैन मुनि रविन्द्र महाराज ने अपने आर्शीवचन मे श्रद्धालुओ का धर्म सन्देष देते हुए भक्ति के मार्ग का अनुषरण करने का संदेष दिया। जे0पी0ज...