बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर, निज संवाददाता। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना में विगत कई दशक से जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी की मूर्ति रखी है। यह मूर्ति कैमूर के मसही पुरास्थल से मिली थी। सीताराम उपाध्याय संग्रहालय के संग्रहालयाध्यक्ष डॉ.शिवकुमार मिश्र ने बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक मसही की साफ-सफाई के दौरान भगवानपुर थाना का अवलोकन किया। डॉ. मिश्र ने बताया कि आकाशवाणी सासाराम के पूर्व पदाधिकारी एवं पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. श्याम सुंदर तिवारी ने सूचित किया था कि मसही पुरास्थल से प्राप्त जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी की प्राचीन मूर्ति भगवानपुर थाना में रखी हुई है। जब उसे देखा गया तो मूर्ति को विशाल पेड़ की जड़ में अनेक सिराओं से जकड़ा हुआ पाया गया। डॉ. मिश्र ने थाना प्रभारी को बताया कि बिहार पुलिस मैनुअल 1978 के प्राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.