आरा, दिसम्बर 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय आरा में कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। मौके पर कर्मचारी संघ की नई इकाई का गठन किया गया। चुनाव को लेकर गहमा गहमी का माहौल रहा। हालांकि चुनाव का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। संरक्षक के पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष शंभूशरण ओझा, उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार, सचिव अखौरी महान सिन्हा, संयुक्त सचिव संतोष कुमार दो, कोषाध्यक्ष अभिषेक पंकज चुने गये। कार्यकारिणी में राजेश कुमार ठाकुर, संतोष कुमार एक, पिन्टु कुमार, सिंह, मीरा देवी और धीरज कुमार का चुनाव हुआ। निर्वाचन के बाद मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया। वहीं निर्वाचित सभी सदस्यों को कर्मचारियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...