सहारनपुर, फरवरी 1 -- जम्बू विद्यालय जैन कॉलेज कमेटी प्रद्युम्न नगर की प्रबंध समिति के चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी नामांकन पत्रों को वैध घोषित कर दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कुल 15 पदों के लिए 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रो. सतीश कुमार, निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राजीव गुप्ता, मतदान अधिकारी हैदर रॉफ और सहायक निर्वाचन अधिकारी राजबीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई। रविवार को डॉ. आईसी जैन, मोहित जैन, प्रिंस जैन, अनुराग जैन, अनुज कुमार जैन, राजीव जैन रोमी, राजीव कुमार जैन (सुल्तानपुर), अमित जैन, अमित कुमार जैन, अनुज जैन, दीपक जैन, राजीव जैन राणा, राकेश जैन, प्रवीण जैन, अतुल जैन, स...