शामली, अगस्त 8 -- शहर के श्री जैन कन्या इंटर कालेज में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रथम चरण में गुरूवार को राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राखी का निर्माण चावल, दाल, चिरौजी, बादाम, मुरमुरे, मोती, शीशा, गोला, ताजे फूल आदि से किया गया। गुरूवार को छात्राओं ने तिरंगे झंड़े व भाई बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में आकर्षक राखियां तैयार कही। प्रतियोगिता में बनाई गई राखियां न केवल सौन्दर्य प्रतीक थी बल्कि उसमें राष्ट्रीय गौरव की भावना को भी स्पष्ट किया गया था। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा तैयार की गई 16 फीट लंबी व 4 फीट चौड़ी राखी रही। यह विशाल राखी 12 किलो ताजे फूल, व पत्तियों से बनाई गई थी। छात्राओं द्वारा शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में करीब 5 घंटों के अथक प्रयासों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.