बागपत, जून 24 -- जैन एकता मंच के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन के निधन पर सोमवार को बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें देशभर से आए जैन एकता मंच के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक कार्यों को भावभीनी स्मृतियों के साथ याद किया। श्रद्धांजलि सभा में महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता जैन काला, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जैन, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक जैन, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, दिल्ली महिला अध्यक्ष अलका जैन, तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष जवाहरलाल जैन, विनीता जैन, राकेश जैन बोदी, नितिन जैन, कमलेश जैन, रेखा जैन, राजा जैन सहित अनेक लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.