गिरडीह, नवम्बर 5 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैनियों के लिए आत्मशुद्धि, तपस्या तथा प्रभु आराधना का महत्वपूर्ण पर्व अष्टानिका मधुबन में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अष्टानिका पर्व को लेकर मधुबन में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। साधु संतों के सानिध्य में विभिन्न मंदिर धर्मशालाओं में पूजा-आराधना व धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में अष्टानिका महापर्व की धूम मची है। साधु संतों के सानिध्य में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। संस्थाओं व मंदिरों में विशेष पूजा शांतिधारा व धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। साधु संतों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन हैं। अष्टानिका महापर्व में आठ दिनों तक लगातार साधना, आराधना व...