बोकारो, फरवरी 7 -- समाज कल्याण विभाग (महिला एवं बाल विकास झारखंड) की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के तहत शनिवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जैनामोड़ में बालिकाओं के प्रति सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और शिक्षा को बढावा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग रांची के आईपीआरडी सना खान, महिला प्रवेक्षक पुष्पा सिंह व संध्या सिंह, आंगनबाडी सेविका आदि मुख्य रुप से शामिल हुए। इस दौरान विधालय में बालिकाओ के बीच 100 मीटर दौड़ व निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को अतिथियो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...