बोकारो, मार्च 21 -- श्री खाटू श्याम की निशान भव्य शोभायात्रा गुरुवार को श्री श्याम दीवाने के तत्वावधान में निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। बाराडीह शिव मंदिर स्थित ठाकुरबाड़ी से निकाली गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सर्वप्रथम शोभायात्रा को भव्य तरीके से सजाते हुए आरती पूजन किया गया। भक्त अपने हाथों में श्याम निशान लहराते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा पूरे गांव में भ्रमण कर पुनः ठाकुरबाड़ी में समापन हो गया। शोभायात्रा में युवा व महिलाएं शामिल हुईं जो हाथों में झंडे लेकर खाटू श्याम के जयघोष करते चल रहे थे।निशान शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.