बोकारो, जनवरी 12 -- जैनामोड़। जरीडीह थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम दो सड़क हादसे में युवक की मौत के अलावे दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार के अनुसार जरीडीह थाना के समीप पिकअप वैन जेएच 01सीके/2187 ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के मानगो पहाड़पुर निवासी 19 प्रेमचांद उर्फ प्रेमा मांझी, पिता मंथन मांझी की मौत हो गई। बाइक सवार अन्य मानगो निवासी 18 वर्षीय फुलबाबू किस्कू पिता करमा मांझी घायल हो गए। प्रेमचांद मांझी अपने मित्र फुलबाबू किस्कु के साथ बांधडीह (मांझीडीह) निवासी जीजाजी रितवरण मांझी के घर सोहराय पर्व में शामिल होने आए थे, जहां से खानपान के बाद बाइक से दोनों युवक अपने घर जा रहे थे। इस बीच विपरित दिशा से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक प्रेमचांद ...