बोकारो, जनवरी 13 -- जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक के आसपास सड़क किनारे लगातार अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन देर शाम होते ही सड़क जाम होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों की उदासीनता के कारण सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से दुकान लगाये जाने और ट्रकों व ट्रैक्टर का परिचालन होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी। पैदल चलनेवाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है। जाम के कारण आमलोग समेत अन्य कामों में जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। जब कि गुरुवार को सप्ताहिक बाजार बंद रहने पर भी जाम की समस्या देखने को मिलती है। वही रविवार को सप्ताहिक जैनामोड़ बाजार लगता है तो जाम की समस्या और भी विकराल हो जाती है खास करके जाम की समस्या सड़क के दोनों किनारे ठेला खोमचे, फल व सब्जी की दुकान एवं अन्य दुकान सजाने के कारण जाम की समस्या उत्प...