शामली, मार्च 25 -- क्षेत्र के गांव जैनपुर में कूडी के पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट के दौरान हुई फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें असलहे से फायरिंग हो रही है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की सुबह क्षेत्र के गांव जैनपुर में कूडी के पुराने विवाद के चलते कहासुनी के बाद ओम सिंह व सुरेंद्र सिंह पक्ष में लाठी-डंडे ओर धारदार हथियार के साथ साथ अपने अपने लाइसेंसी व अवैध हथियारों से फायरिंग की गयी थी।जिससे गांव में दहशत फैल गई थी। ग्रामीण अपने अपने घरों में दुबक गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में माहौल शांत कराया था। जिसमें चार लोगों को हिरासत में लिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.