देहरादून, दिसम्बर 31 -- लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने जैनपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान वहां अनीस पुत्र जाहिद, इकराम पुत्र ताहिर, गुर्जेजा उर्फ माड़ू पुत्र इलियास, फरमान पुत्र साबिर, मुनव्वर पुत्र जमील, तालिब पुत्र हमीद, इरफान पुत्र लियाकत, राकिब पुत्र रियाजुल तथा आजम व रिजवान पुत्रगण मुस्तकीम के घर में टीम ने बिजली की चोरी पकड़ी है। कोतवाली में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में एई विजिलेंस विकास कुमार, रोबिन सिंह मनोरिया, धनंजय कुमार, अनिल सिंह, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह उप निरीक्षक संजीव त्यागी जेई रामकुमार, संदीप कुमार, सपना रावत, अनीता काला और लाइन स्टाफ कर्मचारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...