बाराबंकी, जनवरी 13 -- जैदपुर। मौथरी गांव के पास जैदपुर रजबहा की पटरी कट जाने से खेतों में पानी भरने लगा। किसानों ने सूचना स्थानीय सींचपाल को दी, लेकिन करीब पांच घंटे बीत जाने के बाद भी सिंचाई विभाग की टीम कटी पटरी की मरम्मत करने नहीं पहुंची। पानी के तेज बहाव के चलते आस पास की करीब 250 बीघा फसल जलमग्न हो गई। दो गांवों में भी पानी पहुंच गया तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर बाद जेसीबी लेकर अधिकारी पहुंचे और कटान वाले स्थान पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। किसानों ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। जैदपुर क्षेत्र के ग्राम टाड़पुरवा, गोठिया, मौथरी सहित कई गांवों की फसलों की सिंचाई जैदपुर रजबहा से होती है। सोमवार की भोर जैदपुर रजबहा की पटरी मौथरी गांव के पास से करीब 20 फिट कट गई। सुबह लोगों ने देखा तो इसकी सूचना विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.