मैनपुरी, नवम्बर 10 -- हाइवे से जैथरा लिंक मार्ग पर जाते समय अक्सर जानलेवा हादसे होते हैं। पिछले एक वर्ष में इस लिंक मार्ग पर बड़े वाहनों की चपेट में आकर 20-25 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद डिंपल यादव ने लिंक मार्ग को जोड़ने वाले अंडरपास के निर्माण के लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। परिवहन मंत्री ने इस पत्र पर संज्ञान लिया है और लिंक मार्ग व हाइवे को जोड़ते हुए एक अंडरपास के निर्माण का भरोसा दिलाया है। सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि एनएच-91 पर मैनपुरी के कुरावली से लगभग डेढ़ किमी पश्चिम की ओर जीटी रोड से जैथरा लिंक रोड पर आवागमन होता है। यहां अक्सर जानलेवा हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान संकट में पड़ी हुई है, इसलिए हाइवे से जैथर...