एटा, मार्च 9 -- घर में घुसकर लाखों के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी। मामले में गृहस्वामी ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव नगला गिरवर निवासी सुखवीर ने रिपोर्टदर्ज कराते हुए बताया कि घर पर पत्नी, लड़के, मां रहती है। छह मार्च की रात को घरवाले सो गए। अगली सुबह पांच पत्नी जागी और कमरे में पहुंची। अलमीरा, बक्से के ताले खुले मिले और सारा सामान जमीन पर पड़ा मिला। बताया कि अलमारी में रखी कुंडल, तीन जोडी पायल, दो चैन सोने की, एक मंगलसूत्र, माला, पांच अंगूठी, एक पेंडिल, माला, 1 लाख रूपये, चांदी के सिक्के, एक पेटी कारतूस, लाइसेंस को चोर चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जैथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.