एटा, जून 15 -- शनिवार दोपहर को रेलवे रोड जिला पंचायत गेट नंबर एक पर बैठे-बैठे युवक की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट है। इसमें गर्मी लगने से मौत होना आया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि थाना जैथरा के गांव भलौल प्रहलादपुर निवासी रजनीश (45) पुत्र रामौतार चार साल से बहन के घर कोयला थाना मिरहची में रहते थे। बहन के घर आकर मजदूरी करते थे। शनिवार दोपहर को घर से निकल आए थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे। शनिवार दोपहर को जिला पंचायत गेट नंबर एक पर बैठा हुआ था वही पर बैठे-बैठे युवक की मौत हो गई थी। काफी देर बाद भी न उठने पर लोगों को आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.