बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : जैतीपुर व खुदागंज बनेंगे प्रखंड, मांगी 16 बिन्दुओं की रिपोर्ट इस्लामपुर विधायक की मांग पर ग्रामीण विकास मंत्री ने डीएम को भेजा पत्र फोटो : खुदागंज : खुदागंज के पास आत्मा गांव में अति प्राचीन मंदिर। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। मगही पान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध खुदागंज के साथ ही पुराना व्यावसायिक केन्द्र जैतीपुर शीघ्र ही प्रखंड का रूप लेगा। फिलहाल ये क्षेत्र इस्लामपुर प्रखंड के हिस्से हैं। प्रखंड बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने डीएम कुंदन कुमार से 16 बिन्दुओं की रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में इस्लामपुर विधायक रुहैल रंजन ने विधानसभा में आवाज उठायी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि खुदागंज व जैतीपुर को नये प्रखंड बनाने के लिए प्र...