शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- जैतीपुर, संवाददाता। जैतीपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर बिहारी निवासी रजनीश सिंह का 17 फरवरी को पंजाब के करनाल बाईपास पर सड़क हादसे में निधन हो गया। रजनीश सिंह पंजाब से कंबाइन खरीद कर घर लौट रहे थे। कंबाइन में तकनीकी खराबी आने पर उन्होंने इसे सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया। रजनीश सिंह अपने पीछे पत्नी सीवा और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में शोक का माहौल फैल गया। लगभग एक साल पहले उनके पिता ध्रुव सिंह की भी एक हादसे में मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.