शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- जैतीपुर क्षेत्र में त्रिमधुरम बैसरा ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी प्रतियोगिता में 13 इंटर कॉलेजों ने भाग लिया, जिसमें श्री लटूरी लाल इंटर कॉलेज जैतीपुर की टीम विजेता रही, जबकि शान इंटर कॉलेज कटरा उपविजेता बना। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 21 इंटर कॉलेज शामिल हुए। इसमें प्रसाद विद्यामंदिर कटरा प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज कटरा द्वितीय और सेठ रामचन्द्र सिंह इंटर कॉलेज खड़सार तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. बीनम सक्सेना मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...