शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने अपने बकाया भुगतान और अन्य विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनका पिछला बकाया भुगतान नहीं हो जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान संबंधी जानकारी सीएचसी द्वारा सीधे प्रदान की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बीसीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) द्वारा आशाओं के साथ कथित खराब व्यवहार पर भी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन में पूनम सिंह, खुशबू मिश्रा, शारदा, चांदनी, पिंकी पाल, फूलन देवी, माया देवी, रीना, सरोज यादव, पूजा देवी, आरती रिंकी, पूनम देवी और सुलेखा सहित कई आशा कार्यकर्ता...