शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- फोटो : 38 रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। जैतीपुर,संवाददाता। जैतीपुर कस्बे श्रीराम जानकी रामलीला मेला में रविवार को दिखाया कि हनुमान लंका से माता सीता का पता लगाकर लौटते हैं तो राम दल में खुशी छा जाती है। राम हनुमान से कहते हैं कि हनुमत मैं आज से आपका ऋणी हो गया हूं। बाद में वानर सेना समुद्र किनारे डेरा डालती है। रावण के दूत उसे बताते हैं कि राम की सेना समुद्र के पार पहुंच गई है।इसके बाद भगवान राम समुद्र से रास्ता मांग रहे होते हैं। इसके बाद नल, नील वानर सेना के साथ समुद्र पर पुल बांधते है। पुल बनने के बाद राम की सेना लंका में प्रवेश करती है। राम युद्ध से पहले अंगद को दूत बनाकर रावण के दरबार में भेजते हैं।अंगद वापस आते हैं और राम से कहते हैं कि प्रभु रावण अभिमानी है। युद्ध करने के लिए तत्पर है। युद्ध के लिए सेन...