आगरा, फरवरी 8 -- जैतपुर में विहसंत सागर तीर्थधाम का शिलान्यास 15 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को बोदला स्थित शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पत्रिका का विमोचन भी किया गया। विहसंत सागर मुनिराज ने बताया कि यह तीर्थधाम साधु संतों के ध्यान, अध्ययन, तपस्या, आहारचर्या और आत्मकल्याण के लिए विकसित किया जाएगा। यह एक विशिष्ट आध्यात्मिक केंद्र होगा। लगभग चार बीघा भूमि में तीर्थधाम का निर्माण किया जाएगा। इसका क्षेत्रफल 242 बाई 150 फीट होगा। परिसर में एक साथ 12 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। तीर्थधाम में विश्व की सबसे ऊंची 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भू गर्भ से प्राप्त लगभग 1800 वर्ष प्राचीन आदिनाथ भगवान की दुर्लभ प्रतिमा की विधिवत प्रतिष्ठा भी की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.