भभुआ, फरवरी 4 -- भवन और उसमें रखे फर्नीचर, उपकरण व अन्य चीजें हैं असुरक्षित प्रार्थना सत्र के दौरान अवारा मवेशियों के घुसने से बना रहता है खतरा (युवा पेज) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के जैतपुर कला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के निर्मित नए भवन की अबतक घेराबंदी नहीं हो सकी है। स्कूल के शिक्षकों का कहना है की घेराबंदी नहीं होने के कारण भवन और उसमें रखे फर्नीचर, उपकरण व अन्य चीजें असुरक्षित हैं। स्कूल के प्रार्थना सत्र के दौरान बच्चों को आवारा पशुओं के आने से खतरा बना रहता है। स्कूल के भवन की घेराबंदी नहीं होने से भवन के आसपास मवेशियों के विचरण के दौरान मल मूत्र त्याग करने से गंदगी भी बढ़ रही है। समाजसेवी पप्पू सिंह और गुड्डू सिंह का कहना है कि गांव में अपग्रेड हाई स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण तो हो गया है, लेकिन भवन की घेराबंदी नहीं हो...