शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- सिंधौली। सिंधौली क्षेत्र के उमरिया गांव में रविवार को जैक से लिंटर उठाते समय बड़ा हादसा हो गया। लिंटर गिरने से एक मजदूर उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे पहले मेडिकल कॉलेज और बाद में बरेली रेफर किया गया है। उमरिया गांव में सरदार राजपाल सिंह के घर छत को ऊंचा करने के लिए लिंटर उठाने का काम चल रहा था। मिस्त्री और मजदूर जेक की मदद से लिंटर को ऊपर उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ जेक हिल गईं, जिससे संतुलन बिगड़ गया और उठाया जा रहा लिंटर नीचे गिरने लगा। खतरा देखते ही मौके पर काम कर रहे मजदूर और मिस्त्री भागने लगे। इसी बीच मुड़िया पमार निवासी हर्षित पुत्र अशोक कुमार लिंटर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने जेक की मदद से लिंटर उठाकर हर्षित को बाहर...