धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद। जैक वेबसाइट से जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों का डाटा डिलीट/गायब होने के बाद विभन्न प्रखंडों के मध्य विद्यालयों व गैर सरकारी स्कूलों ने फार्मेट पर डाटा उपलब्ध कर दिया है। दो प्रखंडों को छोड़कर अन्य से मिले डाटा को जिला समग्र शिक्षा अभियान में डाटा इंट्री की जा रही है। डाटा अपलोड होने में दो-तीन दिन का समय लगने की बात कही जा रही है। डाटा इंट्री व अपलोड होने के बाद ही आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...