रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में हिन्दी और विज्ञान के पेपर लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जैक कार्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदर्शनकारी जैक अध्यक्ष को इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपने गए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी झारखंड के प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज शाहदेव और सौरभ यादव को पुलिस ले गई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर जैक अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने गए थे, लेकिन प्रशासन ने सरकार के इशारे पर उनकी आवाज को दबाने का प्रयत्न किया। एबीवीपी की केंद्रीय कार्य समिति सदस्य दिशा दित्या ने कहा कि विद्यार्थी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.