बोकारो, फरवरी 3 -- झारखंड वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से चास व बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई है। झारखंड माध्यमिक एवं इंटर परीक्षा 3 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं विधि-व्यवस्था की समस्या की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा व अनुमंडल दंडाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) मुकेश मछुआ द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 3 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक अथवा परीक्षा समाप्ति तक निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है। इसमें दोनों अनुमण्डल के भौगोलिक क्षेत्रांतर्गत अवस्...