सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा जिले के कुल 21 परीक्षा केन्द्रों में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिले के कई अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इधर जैक बोर्ड के सदस्य प्रो भरत बड़ाईक ने यूसी सामटोली एवं संत अन्ना सकूल में स्थितकेन्द्र में चल रहे मैट्रिक परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्राधिक्षकों एवं वीक्षकों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय वगैरह की भी जानकारी ली। साथ ही सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं केन्द्र में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरे की भी जानकारी ली। मौके पर सि फुलरीदा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.