साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। झारखंड अधिविद्य परिषद(जैक) ने आगामी मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026 को लेकर मैट्रिक व इंटर के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसे जैक की बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसे बेवसाइट से ही डाउनलोड करना है। हालांकि परीक्षार्थी इसे स्वयं से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। जैक बोर्ड ने साफ किया है कर एडमिट कार्ड केवल संबंधित स्कूल और कॉलेज के प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर पायेंगे। जैक के बेवसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड को स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर पायेंगे। इसके लिए स्कूलों को निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड स्कूल या कॉलेज से ही प्राप्त करेंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। जैक की ओर से मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026 तीन फरवरी से आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.