पलामू, फरवरी 7 -- मेदिनीनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, झारखंड आंदोलनकारी एवं हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड झारखंड सरकार के सदस्य हृदयानंद मिश्र (एडवोकेट) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डा नटवा हांसदा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन बनाए जाने पर झारखंड राज्य की शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता आएगी। डा नटवा एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं सूक्ष्मदर्शी व्यक्ति हैं। राजकीय महिला पोलिटेकनिक महाविद्यालय, रांची में प्रभारी प्राचार्य के रूप में इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। समय पर आगामी बोर्ड की परीक्षा कराए जाने की घोषणा के लिए डा नटवा हांसदा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...