रांची, मई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के तीन विधायकों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने जैक के सदस्य के लिए विधायक मथुरा प्रसाद महतो, नागेंद्र महतो और आलोक कुमार सोरेन को मनोनीत किया है। ये विधायक जैक के सदस्य के रूप में भी कार्य करेंगे। झारखंड विधानसभा की उप सचिव किरण सुमन बाखला ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव को इस बारे में पत्र भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.