पलामू, फरवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के पहले दिन मंगलवार को 8126 परीक्षार्थियों में 8048 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में मैट्रिक की आईआईटी अदर वोकेशनल सब्जेक्ट और द्वितीय पाली में आईए, आईएससी और आईकॉम में वोकेशनल कोर्स की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.45 बजे प्रारंभ हुई और 12.15 बजे समाप्त हुई। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे प्रारंभ हुई और शाम 5.15 बजे समाप्त हुई। मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन 48 परीक्षा केंद्रों पर हुई,जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 39 केंद्रों पर हुई। सुबह में परीक्षार्थी नौ बजे ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिये थे।...