संभल, जनवरी 4 -- स्टेशन रोड पर सड़क किनारे फड़ लगाकर गर्म कपड़े बेचे जा रहे हैं। रविवार की दोपहर ऐसे ही एक फड़ से एक युवक पहुंचा और जैकेट चुराकर भागने लगे। जिसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। गणेश कॉलोनी निवासी अखिलेश पुत्र राकेश यादव ने बताया कि वह स्टेशन रोड पर सड़क पर फड़ लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है । रविवार की दोपहर 2 बजे करीब एक युवक दुकान पर आया और खाने के लिए कहने लगा। अखिलेश ने उसे खाने के लिए 20 दे दिए। तभी अखिलेश पड़ोसी की दुकान पर किसी काम से चला गया। खाना मांगने वाले युवक दुकान खाली देखकर वहां से जैकेट चुरा कर भागने लगा। अखिलेश की नजर पड़ी तो युवक को भाग कर पकड़ लिया और जानकारी लेने पर इधर - उधर की बातें करने लगा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई और ...