रुद्रपुर, फरवरी 9 -- पंतनगर। बरेली निवासी किसान ने विवि परिसर के हल्दी स्थित जे-ब्लॉक में कृषि भूमि लीज पर ली है। जिसमें उसने मक्के की फसल उगाई है। लीज होल्डर ने जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा के लिए खेत में सोलर वायर फेंसिंग कराई है। सोमवार की सुबह एक नील गाय (लगभग पांच वर्षीय नर) उसके तारों पर मृत मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत देर रात करंट लगने से हुई होगी। सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर पहुंचे वन महकमे के अधिकारियों ने नीलगाय का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...