गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में नए सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे विद्यार्थियों को प्रदान की जाए, इसके लिए शिक्षकों के साथ मिलकर रोड मैप तैयार किया गया। पांच घंटे तक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ हुई इस बैठक में स्कूल आफ एक्सीलेंस के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उसे पूरा करने में विद्यालय के संकल्प और भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। आनेवाले सत्र के लिए इस बात पर मंथन किया गया कि विद्यालय में नामांकित सबसे कमजोर से कमजोर विद्यार्थी किसी भी तरह से परेशान न हों। उसके शैक्षणिक सह शैक्षणिक विकास में प्रतिबद्धता के साथ हम शिक्षक अपने दायित्वों को कैसे पूरा करें। मीटिंग में बहुत चर्चा के बाद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.