मुरादाबाद, फरवरी 2 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक भूमि पर जेसीबी से जबरन खुदाई कर दी। जमीन के मालिक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के किसरौल निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पाकबड़ा में उनकी खेती की जमीन है। उसके बरसीन के खेत की कुछ लोगों ने खुदाई की, जिसकी शिकायत 28 जनवरी को आईजीआरएस पर की थी। 29 जनवरी को सुबह उनकी जमीन पर नगर के मोहल्ला हयातनगर पीरजादा निवासी जिकरे इलाही शम्सी और लालपुर निवासी हाजी जाबिर ने जेसीबी से उनकी बरसीन के खेत में खुदाई शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर पाकबड़ा थाने में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.