समस्तीपुर, जनवरी 9 -- उजियारपुर। भाकपा माले भगवानपुर देसुआ पंचायत कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को प्रतिरोध मार्च निकाल कर उजियारपुर मनरेगा कार्य का विरोध दर्ज किया। फुलेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वार्ड नं 13 में सड़क किनारे मनरेगा से नाला निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। इसके साथ ही उजियारपुर प्रखंड के मनरेगा पीओ महेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने उजियारपुर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवानपुर देसुआ पंचायत के वार्ड 13 में किये गये नाला निर्माण में एक भी मजदूरों को काम नहीं मिला उल्टे जेसीबी से काम करवा कर फर्जीवाड़ा कर मजदूरों के नाम पर राशि निकाल कर मजदूरों की हकमारी की गयी है। प्र...