कुशीनगर, जनवरी 29 -- तमकुहीराज (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले पर बुधवार को जेसीबी से पुष्प वर्षा करने के दौरान ट्रक की ठोकर से निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मंत्री ने काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए गोरखपुर के निजी अस्पताल में भेजवाया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य व्यक्तियों का उपचार सीएचसी पर चल रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का काफिला तमकुहीराज पहुंचा। पटहेरवा की तरफ से तमकुहीराज कस्बे में उनका काफिला दाखिल हुआ तो फोरलेन पर बने अस्थाई क्रॉसिंग के पास जेसीबी पर चढ़कर पार्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.