उन्नाव, अप्रैल 28 -- नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर नवाबगंज मोहल्ला निवासी आनंद बाजपेई ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि पीड़ित की आवासीय भूमि मोहल्ला मदारीखेड़ा वार्ड न 5 में भूमि संख्या 320 क आशिंक खाली भूमि के रूप में मौजूद है। पीड़ित पंद्रह दिन से कर्मचारियों की देखरेख में इस भूमि के कुछ भाग में नए मकान का निर्माण करवा रहा था। आरोप है कि 22 अप्रैल को कुछ अज्ञात व्यक्तियों से पीड़ित के निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। वही हैंडपंप तोड़कर भवन सामग्री सीमेंट, 5 कुंतल सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री नष्ट कर दिए। पीड़ित के कर्मचारियों से मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.