उन्नाव, जनवरी 30 -- चकलवंशी। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मियागंज संडीला मार्ग पर सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया था। भूमि स्वामी द्वारा दायर किए गए वाद में न्यायाल ने कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया था। हालांकि इसके बाद भी कब्जा नहीं हटा। शुक्रवार को नायब तहसीदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। मकबूल खेड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार की पुश्तैनी भूमि मियागंज संडीला मार्ग के किनारे स्थित है। इस भूमि के आगे (गाटा संख्या 546 रकबा.0935) लोक निर्माण विभाग की भूमि है। जिस पर गांव निवासी पूर्व प्रधान बुद्धी लाल यादव व जगदीश सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण करा दिया गया था। निर्माण होने से अवधेश को अपनी भूमि पर आवागमन करने में परे...