दरभंगा, फरवरी 11 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। पतोर थाना क्षेत्र के सती स्थान के पास जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में मंगलवार को 104 वर्षीया महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी फूलो देवी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वो करीब 56 दिनों से लापता थी। बताया जाता है कि एक किसान ने जेसीबी से पानी में उपलाता शव देखा। इसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने शव की पहचान फूलो देवी के रूप में की। ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। अपर थानाध्यक्ष रामानुज यादव ने बताया कि करीब दो महीने पहले बुजुर्ग महिला के लापता होने की सूचना थाने में दर्ज कराई गई थी। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.