हाजीपुर, अगस्त 5 -- भगवानपुर। सं.सू. सराय थाना क्षेत्र के शीतलभकुरहर गांव में जेसीबी के गढ्ढे से एक छात्र का शव बरामद किया गया। छात्र सुबह करीब 10 बजे से घर से निकला था तब से उसकी खोजबीन की जा रही थी। छात्र की पहचान शीतल भकुरहर गांव निवासी मंतोष राय के 14 वर्षीय पुत्र मनोप्रीत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है और आक्रोश व्याप्त है। मौके पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्र मनोप्रीत घर से सुबह करीब 10 बजे निकला था। घंटो बाद घर नहीं आया तो खोजबीन शुरु हुई। खोजबीन के दौरान देर शाम घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित जेसीबी से खोदे गए गढ्ढे के पास छात्र का कपड़ा बरामद हुआ। कपड़ा बरामद होते ही अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच उक्त पोख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.