अयोध्या, फरवरी 19 -- मवई संवाददाता। मवई ब्लॉक क्षेत्र की भटमऊ नारायनपुर ग्राम पंचायत के भिखारी सराय में गौ-आश्रय केंद्र के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने करीब एक वर्ष पूर्व गौशाला निर्माण कार्य को दर्शाते हुए नौ लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाल ली, जबकि जमीनी हकीकत में केवल जेसीबी से एक खाई खुदवाई गई। न तो कोई स्थाई निर्माण हुआ और न ही गौ-आश्रय केंद्र संचालित हो सका। सबसे हैरानी की बात यह है कि वर्तमान बीडीओ भावना यादव और पंचायत सचिव गोविंद सिंह को यह तक स्पष्ट जानकारी नहीं है कि गौ-आश्रय केंद्र आखिर बना कहां है। सरकारी अभिलेखों में भुगतान हो चुका है, लेकिन धरातल पर कोई ठोस संरचना नजर नहीं आती। यह स्थिति योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। भटमऊ ग्राम पंचायत के बनी गांव निवासी...