कौशाम्बी, फरवरी 21 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मूरतगंज के समसपुर गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कराए गए चकबंध निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रधान पति, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक पर मिलीभगत कर फर्जी मास्टर रोल के जरिए सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया है। शनिवार को मामले की शिकायत डीएम से करते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। समसपुर गांव निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि मनरेगा के तहत रामदेव पासी के घर से दिलीप के खेत तक चकबंध निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। नियमों के तहत यह कार्य मजदूरों से कराया जाना चाहिए था। लेकिन, आरोप है कि मौके पर जेसीबी से खुदाई कराई गई। इसके बावजूद मास्टर रोल में दर्जनों मजदूरों के नाम दर्शाकर 88,140 रुपये की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.