फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे स्थित एक ढाबा के पास बीते दिन नगर पालिका की जेसीबी ने अंडरग्राउंड 11 केवी बिजली केबल काट दी। कर्मी कटी केबल मिट्टी से ढककर चले गए, जिसके चलते बिजली कर्मियों को दूसरे दिन सुबह फाल्ट मिल सका। केबल कटने से पांचाल घाट उपकेंद्र चौबीस घंटे बंद रहा। मंगलवार को केबल ठीक कर पांचाल घाट उपकेंद्र चालू किया गया। पांचाल घाट उपकेंद्र से मिल्क डेयरी व कैंट फीडर संचालित होते हैं। इनसे लगभग दस गांवों के करीब सात हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे इटावा-बरेली हाईवे स्थित एक ढाबे के पास नगर पालिका की जेसीबी नाले की खुदाई कर रही थी। इसी दौरान जेसीबी से 11 केवी की अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे पांचाल घाट उपकेंद्र बंद हो गया। पालिकाकर्मी केबल ...